फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 800% मुनाफे का झांसा देकर 57,567 रुपये की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी डिमैट खाते, एसईबीआई और एनएसडीएल रजिस्ट्रेशन का हवाला देकर की जालसाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शेयर बाजार में बंपर मुनाफे का लालच देकर एक युवक से ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को डिमैट डिपॉजिटरी कंपनी से जुड़ा बताते हुए पीड़ित को 800% रिटर्न देने का दावा किया और करीब 57,567 की रकम ठग ली। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता हरीश कुमार निवासी प्रकाश विहार कॉलोनी ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों की पहचान एकता गुप्ता और रवि जेसवानी के रूप में हुई है। शिकायत की जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सात मई को मामला दर्ज किया।

हरीश ने बताया कि 1 अक्तूबर को रात करीब 12:51 बजे उनके पास एक कॉल आया, जिसमें खुद को शेयर बाजार से जुड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने निवेश करने का प्रस्ताव रखा। आरोपियों ने हरीश को बताया कि यदि वह उनके डिमैट अकाउंट में निवेश करता है तो उसे 800 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा। पीड़ित ने जब कंपनी की प्रमाणिकता पर सवाल किया तो आरोपियों ने एसईबीआई और एनएसडीएल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी भेजा, जिससे वह झांसे में आ गया। व्हाट्सएप पर हुई बातचीत में आरोपियों ने निवेश को पूरी तरह सुरक्षित बताया और धीरे-धीरे 57,567 की राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान एकता गुप्ता और रवि जेसवानी के रूप में हुई है। आरोपियों ने जिन बैंक खातों का उपयोग किया, उनके नंबर व मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बातचीत के स्क्रीनशॉट्स, व्हाट्सएप चैट्स और एसईबीआई और एनएसडीएल डॉक्यूमेंट की प्रतियां भी सबूत के तौर पर अपलोड की हैं। हरीश का कहना है कि आरोपियों ने शुरुआत में कहा था कि 24 घंटे में पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी न ही प्रिंसिपल अमाउंट मिला और न ही मुनाफा। जब उन्होंने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी फोन उठाना बंद कर दिए और मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। शिकायत की जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सात मई को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें