फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 150 शक्ति केंद्रों पर भाजपा की टिफिन बैठकें 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भाजपा पलवल द्वारा 21 जुलाई को जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ टिफिन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित इन बैठकों में प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वक्ता एवं जनप्रतिनिधि अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचेगा और सभी मिलकर सहभोज करेंगे।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने बताया कि शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और इन्हें मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त शक्ति केंद्र ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं। बैठकों में पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मनोज रावत , पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकों में शामिल होंगे। वहीं जिला अध्यक्ष विपिन बैसला कुशक मंडल के काशीपुर शक्ति केंद्र की बैठक लेंगे। बैठकों में डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम, बूथ समितियों के गठन, प्रत्येक बूथ पर ''मन की बात'' सुनने तथा उसकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड करने सहित संगठनात्मक विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें