फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया में आई तेजी

Wed, 08 Jun 2016 04:17 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज में ऑनलाइन दाखिला फार्म भरने की प्रक्रिया पांच जून से आरंभ हो गई। बारहवीं पास छात्रों में फार्म भरने का काफी उत्साह देखा गया। वहीं कई छात्र कॉलेज में काउंसलिंग के लिए आए। 
विज्ञापन


कॉलेज के कार्यालय इंचार्ज रतन छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा हरियाणा निदेशालय के नियमानुसार सभी इच्छुक छात्र जो बीए, बीकॅाम, बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लेना चाहते हैं, वह ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत 27 जून तक अपना फार्म निशुल्क भर सकते हैं।

उपरोक्त फार्म की एक प्रिंट कॉपी सभी संबंधित प्रमाणपत्रों के साथ कॉलेज कार्यालय में जमा करानी होगी अन्यथा फार्म अमान्य होगा। उनके अनुसार मंगलवार तक 100 से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन फार्म भरकर उनकी प्रिंट कॉपी जमा कराई है।
विज्ञापन


जिनमें बीए के 27, बीकॉम के 33 व बीएससी के 41 फार्म शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के लिए 160 सीट, बीएससी प्रथम वर्ष के लिए 80 सीट तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए भी 80 सीट निर्धारित की गई है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें