फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक किलो बीफ की पैकिंग कर करता था बाइक से सप्लाई, पुलिस को देख भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन क्षेत्र में बीफ की पैकिंग कर बाइक से होम डिलीवरी करने का मामला सामने आया है। श्री राम युवा संगठन के प्रधान अनिल कौशिक , बजरंगदल के विभाग संयोजक भारत भूषण , विष्णु जांगिड़ , रवि पुजारी, कैलाश भारद्वाज , हरकेश यादव व शंकर पांचाल ने सोमवार को गौरक्षकों हथीन थाना पुलिस के सहयोग से अंधरोला गांव में छापा मारकर एक बाइक पकड़ी है। बाइक के साथ बैग में पुलिस को एक-एक किलो बीफ के करीब 11 पैकेट बरामद हुए हैं। जबकि आरोपी पुलिस को देख बाइक छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है, वह गुराकसर गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है आरोपी घरों में बीफ की सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें