फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर से एक लाख रुपये व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शादी समारोह में गए परिवार के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने ताले तोड़कर घर में घुसकर एक लाख रुपये व जेवरात चोरी कर लिए। यह घटना कैंप थाना क्षेत्र के राजीव नगर की है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया कि जब वह सोमवार (17 फरवरी) की सुबह करीब 9:30 बजे शादी समारोह से लौटे, तो घर का मुख्य गेट टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में जांच की तो चोर सोने की छह अंगूठियां, दो टॉप्स, दो जोड़ी पायल, एक लाख रुपये और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए, जो मास्क और टोपी पहने हुए थे। वे चोरी किए गए सामान से भरे बैग लेकर घर से बाहर निकलते दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

साइबर ठगों ने चार मिनट में बैंक खाते से उड़ाए 1.39 लाख
पलवल। जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ठगों ने मात्र चार मिनट में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.39 लाख रुपये उड़ा लिए। यह घटना चांदहट निवासी धर्मवीर के साथ हुई, जिन्होंने हाल ही में बंधन बैंक की पलवल शाखा में नेट बैंकिंग सुविधा शुरू करवाई थी। इसके कुछ दिन बाद धर्मवीर के मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिस पर उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। बैंक कर्मी ने उन्हें ओटीपी किसी से साझा न करने की सलाह दी। उनके ओटीपी साझा किए बिना उनके खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन में 50 हजार, 50 हजार और 39 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उन्हें ट्रांजेक्शन के मैसेज मिले तो उन्होंने तुरंत बैंक को सूचित कर अपना खाता फ्रीज करवा दिया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर तकनीक का उपयोग कर ठगों का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें