फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। शनिवार को गुरुग्राम अलवर हाइवे पर गंडूरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में अब्दुल सत्तार पुत्र बुद्धू निवासी सलंबा (65) की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा मोसिम खान (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजन जैकम ने बताया कि वह घर से फिरोजपुर झिरका किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे गंडूरी गांव के पास पहुंचे तो पिकअप में गाड़ी टकरा गई। हादसे में अब्दुल सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मोसिम खान घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल माडीखेड़ा लेकर गई। जहां पर मोसिम खान का उपचार किया जा रहा है। नगीना पुलिस थाने के जांच अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि उचित कार्रवाई की जा रही है। पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और पिकअप को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें