फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 30 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 30 नए मरीज
विज्ञापन

पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 19 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मरीज मिले वहीं 44 लोगों ने महामारी को मात दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होडल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से एशियन अस्पताल में भर्ती वृद्ध मधुमेह से भी पीड़ित थे। जिले में अब तक कोरोना के 2817 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से स्वस्थ होने वालों की संख्या 2700 है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि बताया कि 55119 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, इनमें से 40305 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। 7 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। कुल 55398 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें