पलवल। कंजरपुर रोड कॉलोनी में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई कुलदीप को गुप्त सूचना मिली थी कि देवी सिंह निवासी मथुरा, अपनी ब्रेजाईको स्पोर्ट गाड़ी में अवैध शराब लेकर जा रहा है। तलाशी के दौरान गाड़ी से 15 पेटी देसी शराब और 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के पास शराब का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। मामला सिटी पलवल थाना में आबकारी अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद