पलवल। कुशलीपुर क्षेत्र में ट्राली रिपेयर के दौरान डिगम्बर नामक युवक पर पांच हमलावरों ने डंडों, रॉड और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, युवक के शरीर में पांच जगह फ्रैक्चर पाया गया है। हमलावर स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे थे। पीड़ित के भाई राजपाल की शिकायत पर कैंप थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा की गई तफ्तीश में अवैध हथियार और लूट की पुष्टि नहीं हुई है। केस की जांच एएसआई नेपाल सिंह द्वारा की जा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद