फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपा बैठक को लेकर अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां करें पूर्ण : उपायुक्त

Thu, 31 Aug 2023 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जी-20 शिखर सम्मेलन के अंतर्गत जिला में शेरपा बैठक का आयोजन किया जाना है, जोकि प्रदेश व जिला के लिए अपने प्रबन्धन व छवि को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर है। इसलिए सभी अधिकारी जिसे भी जो जिम्मेवारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करें। सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

ये निर्देश उपायुक्त ने नूंह में होने वाली चौथी शेरपा बैठक की तैयारियों की लेकर अधिकारियों को दिए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा वीसी के माध्यम से बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस उच्च स्तरीय बैठक के आयोजन के लिए हमें हर पहलु को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा करना है ताकि बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधि नूंह और गुरुग्राम जिला के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश की अच्छी छवि लेकर अपने देशों को जाएं। जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नागराज नायडू भी इस बैठक से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
विज्ञापन


वीसी उपरांत उपायुक्त नूंह धीरेंद्र खड़गटा व उपायुक्त गुरुग्राम निशांत यादव ने सयुंक्त रूप से अधिकारियों की बैठक ली और शेरपा बैठक को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि शेरपा बैठक नूंह जिला में तावडू के नजदीक स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में 3 से 7 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस उच्च स्तरीय बैठक में जी-20 शिखर सम्मेलन के सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के शेरपा तथा अन्य डेलीगेट्स भाग लेंगे।
उन्होंने कहा शेरपा बैठक के आयोजन के दिनों में सभी अधिकारी सतर्क रहें और ध्यान रखें कि उनके विभाग से जुडे़ किसी भी कार्य में कोई कमी ना रहे। उन्होंने मुख्य रूप से सड़क सुधारीकरण कार्य, स्वच्छता, स्ट्रीट Left, सुरक्षा, मेहमानों के आवागमन आदि प्रबंधों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये।



स्वच्छता और सौंदर्यकरण पर रहे विशेष ध्यान
उपायुक्त ने कहा कि शेरपा बैठक की तैयारियों में स्वच्छता व सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। आयोजन स्थल व इसके आसपास नियमित सफाई की जाय। इसके अलावा लाइट व अन्य व्यवस्था कर रात को सुंदर नजारा दिखाई दे इस दिशा में काम किया जाय। उन्होंने कहा कि जहां जहां स्ट्रीट लाइट ठीक नही है उसे समय रहते दुरुस्त किया जाय। जहां पर लाइट नही है वहाँ नई लाइट लगाई जाए।
विज्ञापन




सुरक्षा के होंगे पुख्ता प्रबंध
शेरपा बैठक के सुरक्षा प्रबंधों के बारे में पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करने को आदेशित किया गया। अतिथियों की सुरक्षा के पुख्ता प सुरक्षा प्रबंधों को चाक चौबंध करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि चौथी शेरपा बैठक को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें