फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार्यालयों में देर से पहुंच रहे अधिकारी-कर्मी

विज्ञापन
कार्यालय पहुंचकर अधिकारी व कर्मचारियों की ना आने की शिकायत करते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। उप तहसील व ब्लॉक कार्यालय इंडरी में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर नहीं आने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सुबह 11:00 बजे तक भी कार्यालय में अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं होता, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। खेड़ा खलीलपुर सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने बताया वो एसआईआर के फाॅर्मों में त्रुटि को ठीक कराकर जमा कराने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां न तो अधिकारी मिले और न ही कर्मचारी।

ग्रामीण दयाराम बंकल सहित कई लोगों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं आता। खेड़ा खलीलपुर और आसपास के गांवों के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उप तहसील व ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

लापरवाही बरत रहे अधिकारी व कर्मचारी को औचक निरीक्षण में पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारी व अधिकारी सुबह 9 बजे से 5 तक कार्यालय में रहना सुनिश्चित करें। -अखिल पिलानी, डीसी, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें