संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में आज पांचवी नेशनल जैवलिन डे प्रतियोगिता आरजेएल पब्लिक स्कूल (मंडनाका) में आयोजित की जाएगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और एथलेटिक्स हरियाणा के दिशा-निर्देशों के तहत होने वाली जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मीडिया प्रभारी एवं संयोजक सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह 10:30 बजे मूल दस्तावेज के साथ रिपोर्ट करना होगा, जबकि प्रतियोगिता 11 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।