फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नूंह पुलिस कराएगी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा

Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए पहले राउंड में 15 अक्तूबर को होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल हरदीप सिंह दून के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला नूंह के सभी स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मदरसे इत्यादि में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कंपटीशन करवाया जाएगा। पहले राउंड में 15 अक्तूबर को परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

यह परीक्षा 5 स्तरों में होगी। पहले लेवल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी, लेवल 3 में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी तथा लेवल 4 में आईटीआई एवं कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता 5 स्तर जिसमें स्कूल, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, मंडल स्तर व राज्य स्तर पर की जाएगी। स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को ब्लाक स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता और फिर मंडल स्तर पर भेजा जाएगा। मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें