फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लिनिक में अब अलग से कटेगी परची, कोविड जांच गाइडलाइन में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब केवल एंटीजन टेस्ट से हो रही कोविड-19 की जांच, आरटीपीसीआर जांच बंद
विज्ञापन




निशांत पटेल
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल पलवल में संचालित फ्लू क्लिनिक में अब मरीजों के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब जो भी मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार या कोविड जैसे लक्षणों के साथ पहुंचेंगे, उनकी ओपीडी पर्ची अलग से फ्लू क्लिनिक से काटी जाएगी, ताकि सामान्य ओपीडी मरीजों से उनका संपर्क न्यूनतम हो सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के अनुसार, फ्लू क्लिनिक में आने वाले मरीजों की कोविड जांच अब केवल एंटीजन टेस्ट के जरिये की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल आरटी-पीसीआर जांच बंद कर दी गई है।

स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तक उन्होंने कोविड जांच की प्रक्रिया पूरी की, जिसमें अब तक कुल 30 लोगों की जांच की जा चुकी है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन




एसएमओ डॉ. सुरेश कुमार बुरोलिया ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक जिले में कोविड-19 का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। इसके चलते अब सरकार द्वारा आरटी-पीसीआर जांच को फिलहाल बंद कर दिया गया है, क्योंकि इसमें रिपोर्ट आने में करीब 72 घंटे का समय लगता है। अब केवल कोविड-19 एजी रैपिड टेस्ट के जरिये जांच की जा रही है, जिससे 15-30 मिनट में रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है।
विज्ञापन




एहतियात के तौर पर किया गया बदलाव



सीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि यह बदलाव स्वास्थ्य विभाग की अद्यतन कोविड गाइडलाइन के तहत किया गया है। चूंकि वर्तमान में कोरोना के मामलों की संख्या नियंत्रण में है और लक्षण हल्के देखे जा रहे हैं, इसलिए त्वरित रिपोर्ट देने वाले एंटीजन टेस्ट को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें