फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अब इस्लामाबाद होगा ईश्वर नगर व शमशाबाद को कहा जाएगा सिद्धार्थ नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव गौतम का कांग्रेस पर हमला, कहा- जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के सबूत चाहिए वह रावलपिंडी और इस्लामाबाद जाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भाजपा खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया, वह उसे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस्लामाबाद क्षेत्र में भय और गुंडागर्दी का माहौल था, जिसे उन्होंने जड़ से खत्म कर दिया है। अब जनता की मांग पर इस्लामाबाद का नाम बदलकर ईश्वर नगर और शमशाबाद का नाम सिद्धार्थ नगर किया जाएगा।

मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में पलवल की जनता का आभार जताया और कहा कि चुनाव में जो समर्थन उन्हें मिला, वह जीवन भर नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि पहले इस्लामाबाद और शमशाबाद क्षेत्रों में असुरक्षा का माहौल था, लेकिन अब वहां विकास और कानून का राज है। गौतम ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर इस्लामाबाद का नाम ईश्वर नगर और शमशाबाद का नाम सिद्धार्थ नगर रखने का प्रस्ताव बनाकर कमेटी को भेजा जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी और क्षेत्र की पहचान नए नामों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाषण में गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की वीरता को सलाम करते हुए उन्होंने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस विधायक कोथुर मंजुनाथ द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांगने पर उन्होंने कहा कि अगर सबूत चाहिए तो रावलपिंडी और इस्लामाबाद जाएं, जहां भारत ने दुश्मन के एयरबेस नेस्तनाबूद कर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो आज भी देश की सेना की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं। गौतम ने अंत में कहा कि वे क्षेत्र में शांति, विकास और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाते रहेंगे और जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें