फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रसूलपुर रोड पर गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी, 157 घरेलू सिलेंडर कम मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने रसूलपुर रोड स्थित मैसर्स ओम गैस एजेंसी की जांच में बड़ा खुलासा किया है। जांच में घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के 157 भरे सिलेंडर कम और 90 खाली सिलेंडर अधिक पाए गए। वहीं, 19 किलो के 12 अतिरिक्त कॉमर्शियल सिलेंडर भी पाए गए। एजेंसी का गोदाम रिहायशी क्षेत्र में स्थित होने के कारण टीम ने इसे बाहरी क्षेत्र में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने श्रीराम एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया, जहां स्टॉक को सही पाया गया। इसके बाद शहर के दो पेट्रोल पंपों, एमएस घासीराम पन्ना लाल और मैसर्स मोतीराम एंड सन्स की जांच की गई। दोनों पंपों पर स्टॉक निर्धारित मात्रा में पाया गया। टीम ने पेट्रोल और डीजल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक महेश यादव ने कहा कि विभाग की ओर से आगे भी नियमित रूप से इस तरह की जांचें की जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें