फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: निर्माण एजेंसी को दो बार नोटिस, फिर भी सड़क का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 13 किमी लंबी सड़क न बनने से एक दर्जन गांवों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

सोमदेव आर्य
हथीन। शहर से नूंह रोड का अधूरा निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस संबंध में निर्माण एजेंसी को दो बार नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन, सड़क का निर्माण अब तक अधूरा है। 13 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण न होने से एक दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों को बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग ने सड़क के निर्माण के लिए 6.52 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया था। जिसे निर्माण एजेंसी के मालिक रविंदर सिंह को सौंपा गया। एजेंसी ने सड़क के कुछ हिस्सों का कार्य तो पूरा कर दिया, लेकिन आधे से अधिक भाग पर केवल कंकड़ डालकर छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर केवल खुदाई करने के बाद काम को रोक दिया गया। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को हादसों को डर सता रहा है। यह सड़क हथीन को नूंह जिले से जोड़ती है। यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को मजबूरन वैकल्पिक और लंबे रास्तों से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी
गांव स्वामिका निवासी ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बस सेवाएं बंद होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए। गांव निवासियों ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल है। कई बार शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी को नोटिस, फिर भी काम अधूरा
लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता विपिन व्यास ने बताया कि निर्माण एजेंसी को तीन जनवरी और तीन फरवरी को दो बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण चौधरी को भी शिकायत भेजी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें