फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं : पुलिस कप्तान

विज्ञापन
पलवल के बाल भवन मं आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला को सम्मानित करते पुलिस कप्तान नरेंद्र बिज? - फोटो : Palwal
विज्ञापन
जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं : पुलिस कप्तान
विज्ञापन

पलवल। जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं केवल उन्हें तराशने की आवश्यकता है। पुलिस कप्तान सोमवार को यहां बाल भवन में आयोजित बाल संरक्षण गृह व आंचल छाया आश्रम के बच्चों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल भवन में बच्चों व महिलाओं के लिए जो गतिविधियां आयोजित की जाती है वह सराहनीय कार्य है। ऐसे पुनीत कार्य से लोगों को जुड़ना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी अपना सहयोग देना चाहिए। सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्व. प्रेम सिंह अंबावता के पुत्र राहुल अंबावता ने अपने पिता की याद में किया। इस अवसर पर राहुल अंबावता व प्रताप सिंह नागर, विनोद, सुनील अंबावता, किशन लाल द्वारा बाल संरक्षण ग्रह बहरौला व अनाथ आश्रम आंचल छाया को वाटर कूलर और एयर कूलर भेंट किए गए। अनाथ बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। हरियाणवी रागनी के गायक ओमप्रकाश ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन समंदर भाखर, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य दर्शना, निशांत गौड, बिजेंद्र मंगला, राजकुमार, मंजीत, सरपंच नरेंद्र सिंह, खेमराज डागर, रवि कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें