फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत, क्लीनर घायल

विज्ञापन
होडल में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत, क्लीनर घायल
विज्ञापन

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करमन बार्डर के पास दो कंटेनरों की टक्कर में एक कंटेनर के चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा दिया। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर के क्लीनर शहजाद ने शिकायत दी कि वह अपने वाहन में कोसीकलां रेलवे स्टेशन से माल लोड कर ला रहा था। जैसे ही करमन बार्डर पर पहुंचा तो एक कंटेनर ने ओवरटेक करने के दौरान उसके वाहन में टक्कर मार दी जिसमें वह और उसके कंटेनर का 25 वर्षीय चालक शकील निवासी बदरपुर घायल हो गया। चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्लीनर की शिकायत पर दूसरे कंटेनर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें