बच्ची को गलत इंजेक्शन को देने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जिले का स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों पर मेहरबान है। इसका जीता जागता उदाहरण तीन दिन पहले हुई बीसरू गांव की घटना है। विभाग की ओर से न तो अभी तक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है और न ही इसके लिए कोई जांच कमेटी गठित हुई है। बता दें कि बीसरू गांव में बुधवार को विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान के दौरान एक दो वर्षीय बच्ची को खसरे का टीका लगाया गया। बच्ची बुखार से पीड़ित थी, जिसे परिजन पास में ही एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर ले गए। आरोप है कि बुखार में गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे बच्ची की तबीयत खराब हो गई। झोलाछाप डॉक्टर ने इसका कारण खसरे का टीका बताया। सूचना पर एमओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे बच्ची की हालत के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं उक्त झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर बच्ची को दी गई दवा के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि उसे ठीक से दवा देनेे की सलाह जरूर दी।
उच्च अधिकारियों से अभी इस संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। पुन्हाना से प्रवर चिकित्सा अधिकारी अभी छुट्टी पर है। उनके आने के बाद ही इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ अमित कुमार एमओ स्वास्थ्य केंद्र बिसरु
23सीटीके19..राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़