संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। ब्लॉक समिति नगीना के नवनिर्वाचित चेयरमैन निसार अहमद ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाला। एसडीएम रूहानी की उपस्थिति में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि चेयरमैन का पद जनता के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उनकी प्राथमिकता बिना भेदभाव क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराना और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगा। उन्होंने विधायक मामन खान का आभार जताया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।