फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हाईवे पर हथियार के बल पर कार सवार से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद आने पर हाईवे किनारे रुका था युवक, तीन बदमाश सोने का कड़ा, आईफोन और नकदी लूटकर अलवर की ओर भागे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंर्तगत दिल्ली-मुंबई हाईवे पर चैनल नंबर 55.5 के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने कार सवार युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की। सेक्टर-55 निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे जयपुर से कार में सवार होकर घर लौट रहा था। नींद आने पर उसने हाईवे किनारे कार रोक दी और नीचे उतर गया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी देकर हाथ से करीब पांच तोले का सोने का कड़ा, 1.5 ग्राम की अंगूठी, टाइमेक्स घड़ी, आईफोन-17, पांच हजार रुपये नकद व अन्य सामान लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी अलवर की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें