फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हेरोइन तस्करी में नाइजीरियन गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने फरीदाबाद, नूंह और पलवल में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने नई अनाज मंडी से हेरोइन तस्कर वाजिद, निवासी डुगेजा थाना पिनगवां को काबू किया था। आरोपी से 97.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में सामने आया कि यह नशीला पदार्थ नाइजीरियन सप्लायर से खरीदा गया था।

प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी ओबियागु इकेचुकवु निवासी यूली अवाकालिकी (नाइजीरिया), हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हेरोइन सप्लाई और नेटवर्क फैलाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच टीम अन्य आरोपियों की पहचान और नशीले पदार्थों के मुख्य ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें