पलवल। नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को परिषद परिसर में नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों श्रीमती शीतल गुप्ता, श्रीमती वृंदा बलेचा और श्री मानक सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
डॉ. यशपाल ने पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्षद सहयोग और समर्पण के साथ नगर के विकास, स्वच्छता, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।