फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खेतों से बरसाती पानी निकालने के लिए बनाई जा रही नई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। अमर उजाला द्वारा हथीन क्षेत्र के 15 हजार एकड़ कृषि क्षेत्र में जलभराव की समस्या उजागर करने के बाद स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई। बैठक में बताया कि डीआई पाईपों के माध्यमों से पानी निकालने के प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा सौ से अधिक बोर वेल लगाकर उनके माध्यम से भरे हुए पानी को गुरुग्राम नहर में डाला जाएगा। कुछ गांवों में ड्रेनेज सिस्टम के लिए ड्रेन भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्य योजना बनाकर इसको लागू कराने में सहयोग करें। विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने बताया कि अब तक पानी निकासी की योजनाओं पर हथीन क्षेत्र में 13 करोड़ रुपये का बजट व्यय हो चुका है। अनुमान है कि नई योजनाओं पर भी लगभग 15 करोड़ रुपए व्यय होंगें। इसके लिए डीपीआर बनवाकर मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक सौ से अधिक नलकूप लगाए जा रहे हैं। घुड़ावली में पानी निकासी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। शीघ्र ही पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता हितेश, कार्यकारी अभियंता कुलजीत, कार्यकारी अभियंता मोहित वशिष्ठ, सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्यकारी अभियंता कुलजीत, एसडीओ प्रेम सिंह, एसडीओ राजेश कुमार ,एसडीओ नसीम एवं हथीन के तहसीलदार रवि कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें