फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: श्मशान घाट की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, सरपंच व ठेकेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। श्मशान घाट की दीवार गिरने से काम रहे मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के सरपंच व ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई शिकायत पर सरपंच व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरातदन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार गांव सहराला निवासी नेकराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार सुबह करीब गांव के सरपंच संजय का उसके भाई सतीश के पास फोन आया कि श्मशान घाट में काम चल रहा है। जेसीबी मशीन चल रही है। दीवार के साथ कुछ ईंटें पड़ी हैं, उन्हें दीवार से अलग कर दे। सरपंच के कहने पर उसका भाई सतीश दीवार के साथ से ईंटों को हटाने लगा। तभी अचानक सतीश के ऊपर दीवार गिर गई, वह मलबे में दब गया। घायलावस्था में सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें