फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गंदगी की गिरफ्त में न्यू कॉलोनी, सफाई व्यवस्था मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला जाम होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, कूड़ेदान नहीं होने से सड़कों पर फैल रहा कचरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
न्यू कॉलोनी में गंदगी के ढेर, जाम नाले और खुले नालों ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने कॉलोनी की समस्याएं प्रमुखता से उठाई। लोगों का कहना है कि नाले में कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का डर बना रहता है। बारिश के दौरान जलभराव से परेशानी और बढ़ जाती है।
निवासियों के अनुसार, कॉलोनी में पर्याप्त कूड़ेदान नहीं होने के कारण लोग खाली स्थानों पर कचरा डालने को मजबूर हैं। लावारिस पशु कचरे को गलियों में फैला देते हैं, जिससे गंदगी बढ़ती है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी कचरा एकत्रित करने के बाद चले जाते हैं, लेकिन उसे समय पर उठाया नहीं जाता। काफी समय तक कचरा जमा रहने से चूहों का आतंक भी बढ़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद से नियमित सफाई, कचरा उठाने और पर्याप्त कूड़ेदान रखवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में खुले नाले होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि कई बार लावारिस पशु नालों में गिर चुके हैं। उन्हें बाहर निकलवाने के लिए स्थानीय निवासियों को अपने खर्च पर पोकलेन मशीन बुलानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि विगत दिनों बारिश के दौरान जलभराव के बीच दो बच्चे भी खुले नाले में गिर गए थे। निवासियों ने नालों की सफाई कराने, खुले हिस्सों पर स्लैब रखवाने और नियमित निगरानी की मांग की है।
लोगों से बातचीत
नाले में कचरा जमा होने से हर समय दुर्गंध आती रहती है। लोगों को घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। नियमित सफाई होनी चाहिए। - सचिन सेठी

मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का डर बना रहता है। नालों की सफाई और आसपास दवा का छिड़काव कराया जाना चाहिए।
- प्रणव

कॉलोनी में कूड़ेदान नहीं होने के कारण लोग खाली जगहों पर कचरा डालने को मजबूर हैं। नगर परिषद को पर्याप्त कूड़ेदान रखवाने चाहिए। - संजू

सफाई कर्मचारी कचरा एकत्रित तो कर देते हैं, लेकिन उसे उठाने कोई नहीं आता। कचरा कई दिनों तक पड़ा रहता है और गंदगी फैलती है। - सुमित कालरा

खुले नालों में लावारिस पशु गिर जाते हैं। उन्हें बाहर निकलवाने के लिए अपने खर्च पर पोकलेन मशीन बुलानी पड़ती है। नालों को ढकना जरूरी है। - लक्ष्मण दास


लावारिस पशु कचरे को गलियों में फैला देते हैं। इससे गंदगी और दुर्गंध बढ़ती है। नगर परिषद को कचरा उठाने की नियमित व्यवस्था करनी चाहिए। - विनय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें