हथीन। गांव भंगूरी के पास नवजात कन्या का शव मिला है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। अभी तक शव फेंकने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक तेजवीर के अनुसार मंगलवार को गांव भंगूरी निवासी नरवीर ने सूचना दी कि गांव के समीप सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान शव नवजात कन्या का पाया गया। पुलिस ने आसपास शव फेंकने वाले के बारे में पूछताछ की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई।