फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबॉल प्री-क्वार्टर फाइनल : राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल, केरल, हरियाणा और पंजाब की महिला टीमें जीतीं, पुरुषों में पंजाब, केरल और चंडीगढ़ रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा भव्य समापन समारोह, शामिल होंगे राजस्व मंत्री विपुल गोयल और खेल मंत्री गौरव गौतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप सीनियर वर्ग (फास्ट फाइव) के तीसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों से आए 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल में राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल, केरल, हरियाणा और पंजाब की महिला टीमें जीतीं। वहीं, पुरुषों में पंजाब, केरल और चंडीगढ़ रहे विजेता। रविवार को इसका समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाले समापन समारोह में प्रदेश सरकार के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल और खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन



महिला वर्ग में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में राजस्थान ने पांडिचेरी को 34-21 प्वाइंट से, छत्तीसगढ़ ने असम को 22-17 से, हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को 25-18 से, केरल ने उत्तर प्रदेश को 29-10 से, हरियाणा ने मेघालय को 29-21 से और पंजाब ने चंडीगढ़ को 9-3 से हराकर जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के मुकाबलों में भी रोमांच चरम पर रहा। चंडीगढ़ ने ओडिशा को 26-10 से, केरल ने गुजरात को 28-16 से और पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 44-36 प्वाइंट से मात दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन भी आज

खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन समारोह भी रविवार को शाम पांच बजे होगा। इस अवसर पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे राजस्व मंत्री विपुल गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे इंडोर स्टेडियम में नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें