फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा की मां ने घटना की शिकायत गांव के लोगों से की तो उन्होंने मामले में राजीनामा करवा दिया लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी पीड़िता की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनके पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटा स्कूल में पढ़ते हैं। गांव निवासी उसका पड़ोसी उनकी बेटी को स्कूल जाते समय परेशान करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें