पलवल। घर से घुसकर पड़ोसी युवक ने 15 वर्षीय युवती का दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनीता के अनुसार एक नाबालिग युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे स्कूल में कुलदीप नामक युवक छेड़ता था। एक दिन रात के समय कुलदीप उनके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान पीड़िता का शोर सुनकर उसके पिता नींद से जाग गए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। संवाद