फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 11 नए मरीज मिले, 12 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं जबकि 12 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 4047 हो गई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3912 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 98136 लोगों को निगरानी पर लिया जा चुका है। जिनमें से 77451 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 20685 लोग निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 32585 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13980 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय 14 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 98542 लोगों के सैंपल लेकर विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 91450 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2682 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में रोजाना करीब 1500 लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें