फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 फरवरी को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर बिजली कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 3 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान नरेंद्र सिंह सौरोत व संचालन जिला सचिव वेदपाल तेवतिया ने किया। बैठक में बताया गया कि बिजली संशोधन बिल 2020 व लेबर कोड को वापस लेने, पुरानी पेंशन व डीए बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, समान काम-समान वेतन देने, सेवा सुरक्षा सहित सभी सामाजिक लाभ देने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। बैठक में यूनियन के प्रदेश उप महासचिव रमेश चंद्र व प्रदेश कमेटी नेता जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांग को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों मानने की बजाय दमनकारी नीति का सहारा ले रही है। बिजली निगमों में जोखिम का काम होने के बावजूद बिजली कर्मचारियों की जोखिम भत्ते व कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। सरकार तमाम सरकारी विभागों को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान उदयवीर, अनिल कुमार, हरीशचंद्र, लक्ष्मण सिंह, हरिसिंह, लख्मीचंद प्रधान, राजवीर, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें