फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन तक सीमित रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बचाने, ठेकाप्रथा पर रोक व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित रही। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया व जुलूस निकालकर नारेबाजी की। हालांकि परिवहन सेवाएं सुचारू रहीं और अस्पतालों और बैंकों में भी कामकाज सामान्य रहा।
विज्ञापन

अलग-अलग विभागों से कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला।सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में जिले के सभी विभागों केकर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि सरकार कोरोना महामारी की आड़ में पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं। हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव योगेश शर्मा , बिजली यूनियन के राज्य कमेटी के नेता जितेन्द्र तेवतिया, ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सॉरोत, बिजली यूनिट सचिव सरजीत सौरौत,नगर परिषद के कन्हैया कुमार ठाकुर, राजपाल रंगा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव गीतेश शर्मा , स्वास्थ्य विभाग के नेता बनवारी लाल, पब्लिक हैल्थ से राकेश तंवर, बालकिशन शर्मा, राधे लाल, महावीर भाटी,शिवराम कूंडु सिंचाई विभाग से चंदर पाल तेवतिया, रमेश चन्द डागर, सतपाल,उमेद डागर, पशुपालन विभाग से देवीसिंह सेजवाल आदि नेताओं ने किया। कर्मचारियों ने जुलूस के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार कर्मचारियों व मजदूरों का शोषण कर रही है।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के कर्मचारी सरकार के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द ही उनकी मांगे पूरी नही हुई तो वो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। महासंघ के जिला प्रधान जिले सिंह भड़ाना ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है व तानाशाही रवैया अपना रही है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि हम कच्चे कर्मचारियों को पहली कलम से पक्का करेंगे। नई पेंशन स्कीम को बंद करके पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। अभी हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन चुनाव के दौर में चल रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद निर्णायक आंदोलन केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में रोज की तरह डॉक्टर व कर्मचारी मरीजों की जांच में जुटे रहे। बैंक भी खुले रहे, वहीं बसों का नियमित संचालन होता रहा। बैंक कर्मी सुबह 10 बजे ही पहुंच गए और कामकाज में जुट गए। बैंकों में कर्मचारियों ने शाम पांच बजे तक काम किया। वहीं बसें सुबह से ही अपने-अपने रूटों पर चलीं। हालांकि कर्मचारी संगठनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा के चलते पुलिस व प्रशासन जिले में पूरी तरह से सक्रिय रहा।
सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
होडल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघ फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर निजीकरण के विरोध में हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े विभिन्न विभागों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जलूस निकाला। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ होडल ब्लॉक प्रधान उदयवीर सौरोत, ब्लॉक सचिव देवेंद्र नंबरदार, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट प्रधान नरेंद्र सिंह सौरोत, प्रदीप सैनी, राजवीर रावत, मनी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
पालिका और फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने की कामबंदी
हथीन। हथीन नगर पालिका एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को पूर्ण हड़ताल कर कामबंदी रखी। कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सभा का भी आयोजन किया गया। अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीपक टांक व संयोजन मवासी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें