फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मचारी संघ ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Thu, 28 Jul 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
प्रदर्श्‍ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ पलवल के तत्वाधान में बुधवार तो सैकडों सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


कर्मचारी नेता श्रीपाल भाटी व हनुमान पाठक ने बताया कि पलवल नगर परिषद लंबे समय से सफाई कर्मचारी कार्यरत है लेकिन अभी तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है व उनका का शोषण किया जा रहा है। 

कर्मचारी नेताओं ने मांग की है कि नगर परिषद में ठेका प्रथा बंद की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में हटाए गए सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर वापिस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें