फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 12 हजार पौधों से सजा नमो वन, नमो पार्क में रोपे गए 1500 पौधे

Fri, 19 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के तहत पलवल में स्थापित हुआ नमो वन और नमो पार्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीहथीन। वन विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत गांव बहीन और गांव रहराना में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर नमो वन और नमो पार्क की स्थापना की गई। गांव बहीन की पंचायत भूमि पर 10 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 12 हजार पौधे लगाए गए हैं, जिससे इस क्षेत्र को नमो वन का स्वरूप दिया गया। वहीं, गांव रहराना के पास केएमपी कट पर 3 हेक्टेयर भूमि में लगभग 1500 पौधे रोपकर नमो पार्क तैयार किया गया।

उप वन संरक्षक पलवल, नरेश कुमार रंगा ने रहराना स्थित नमो पार्क में पौधे लगाए। यहां जामुन, शीशम, अर्जुन, अमलताश, जंगल जलेबी, कचनार और पिलखन जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बहीन के सरपंच विक्रम सिंह ने पंचायत भूमि पर पौधारोपण कर नमो वन की नींव रखी। जिला वन अधिकारी ने बताया कि इन पौधों की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे स्वस्थ होकर बड़े वृक्ष का रूप ले सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नमो वन और नमो पार्क न केवल आसपास के प्रदूषण को कम करने और वायु शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाएंगे, बल्कि यहां के वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति मानसून में एक पेड़ लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले तो पलवल जिला हरियाली और स्वच्छता के मामले में एक उदाहरण बन सकता है। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय पंच-सरपंच और ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि पौधों की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें