फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां । कस्बे में सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। पिनगवां ग्राम पंचायत, अल्वी समाज, भाजपा नेता जावेद खान, लाला यादराम गर्ग सहित कई लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के स्टॉल लगाए। वहीं, शाह चोखा गांव में हाजी तौफीक खान ने भी सेवा शिविर लगाकर यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इसके अलावा यात्रा मार्ग के कई अन्य गांवों में भी स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाए। हाजी तौफीक, गुलाम एडवोकेट, मनोज तंवर और रफीक खान ने कहा कि मेवात ऐसा क्षेत्र है जहां सभी धर्मों के लोग वर्षों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। भाजपा नेता जावेद खान ने कहा कि मेवात के लोग पहले से ही ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का स्वागत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेवात 36 बिरादरी के भाईचारे की भूमि है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सदियों से एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें