फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुस्कान का भारतीय पिट्टू टीम में चयन

विज्ञापन
मुस्कान फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मेवात (नूंह) जिले के गांव बीवां की खिलाड़ी मुस्कान, पुत्री मुबारिक हुसैन का भारतीय पिट्टू टीम में चयन हुआ है। वह 2 से 6 दिसंबर तक थाइलैंड के पटाया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पिट्टू चैंपियनशिप के सीनियर मिक्स्ड वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के पत्र के अनुसार, मुस्कान का चयन इंदौर स्थित सेंट नॉर्बर्ट स्कूल में आयोजित चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर हुआ है। जिला खेल अधिकारी भूषण चौधरी ने भी मुस्कान के चयन की पुष्टि की।
विज्ञापन


मुस्कान की सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन गोयल, बार एसोसिएशन प्रधान राजकुमार गुप्ता आदि ने हरियाणा सरकार से स्टेडियमों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें