फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार का पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। बड़कली चौक पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोहना निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र साली के साथ बाइक से सहापुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे देवेंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया। लोगों ने उन्हें मंडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें अन्य अस्पताल ले गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। पीड़ित परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए गए गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें