फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: थार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह-होडल मार्ग पर जयसिंहपुर गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कैराका निवासी उमरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 19 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उमरदीन पैप्सी प्लांट से करीब 100 मीटर पहले एक होटल के पास अपनी बाइक खड़ी कर परिवार के सदस्य से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान नूंह की तरफ से आई थार गाड़ी गलत दिशा में तेज रफ्तार से आई और उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ पहुंचाया। उपचार के कारण पीड़ित ने 23 नवंबर को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी कृष्णपाल के अनुसार, शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और वाहन चालक की पहचान कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें