पलवल। शहर थाना क्षेत्र के पातली मोड़ पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक ललित की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, ललित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। देर रात वह काम से घर लौट रहा था। पातली मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।