फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: थार की टक्कर से मां-बेटे की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरवाड़ी-सिंगलहेड़ी मार्ग पर लहरवाड़ी गांव में हुई दुर्घटना
विज्ञापन

आलमपुर पहाड़ी, राजस्थान के थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। एक दिन पहले जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रहीं थीं, वहां मंगलवार देर रात चीख-पुकार और मातम छा गया। लहरवाड़ी-सिंगलहेड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार थार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवाया।

मृतकों की पहचान वकील (27) और उसकी मां रिहाना (45), निवासी गांव आलमपुर पहाड़ी, राजस्थान के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों के परिजन रिजवान ने बताया कि सोमवार को ही वकील के छोटे भाई मुज्जमिल की शादी थी। घर में खुशी का माहौल था। उन्होंने बताया कि मां-बेटे मंगलवार को किसी काम से मलाई गांव गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस अपने गांव आलमपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे लहरवाड़ी गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज गति में आ रही थार गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर डायल-112 और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद थार चालक भाग गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें