होडल । पुलिस से मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। मां पर पुलिस से मारपीट कर बेटे को गिरफ्त से छुड़ाने का आरोप था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों से मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि हत्या का प्रयास, गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश करना और कई झगड़ों का आरोपी घारम पट्टी निवासी इशू अपनी मां के साथ हसनपुर चौक के समीप खड़ा है। जो फरार होने की फिराक में है सूचना मिलते ही एएसआई अशोक कुमार व एसपीओ वीरेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसी समय आरोपी की मां सुमन ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी की मां के खिलाफ सरकारी काम में आधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।