फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला कोमा में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच पर केस दर्ज, आपसी विवाद में गांव मालुका में हुई वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव मालुका में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी हथीन लाया गया, फिर जिला अस्पताल पलवल और बाद में हालत नाजुक होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां अभी वह कोमा में है।
विज्ञापन


पीड़ित इमरान ने बताया कि वह अपनी मां अत्री के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव के हप्पी, जिलशाना, फिजा और दो अन्य लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए और हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इमरान के शोर मचाने पर उसके भाई सद्दाम और तौफीक मौके पर पहुंचे और किसी तरह जान बचाई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उटावड़ थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि पुलिस ने इमरान की शिकायत पर तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें