फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खाद्य पदार्थों के 45 से अधिक सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन में 32 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई, घी-तेल की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। अब तक 45 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। मिठाई, मावा, पनीर और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर कुमार ने बताया कि बुधवार को हथीन में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड के पास मदीना स्वीट हाउस से खोया बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए। यहां करीब 32 किलोग्राम फफूंद लगी खोया बर्फी मिली, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। इसके बाद अग्रवाल स्वीट हाउस से कलाकंद और डोडा बर्फी के सैंपल लिए गए। इससे पहले बाबा डेयरी, जय मां देवी डेयरी और गांव पिंगोड़ स्थित मनोज स्वीट्स से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


ईश्वर कुमार ने बताया कि मिठाई विक्रेताओं को यह जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी कि मिठाइयां देसी घी, वनस्पति घी या अन्य तेल से तैयार की गई हैं। दुकानदारों को साफ-सफाई, मिठाइयों को ढककर रखने और सुरक्षित भंडारण के निर्देश भी दिए गए हैं। खाद्य कारोबारियों के एफएसएसएआई पंजीकरण और लाइसेंस की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पनीर और दूध के नमूने मानक के अनुरूप नहीं

विभाग को अब तक सात खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें पनीर के दो सैंपल शामिल हैं। एक सैंपल मानकों पर खरा उतरा, जबकि दूसरा सबस्टैंडर्ड पाया गया। वहीं, दूध का एक सैंपल भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। विभाग ने संबंधित खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाकर दुकानदारों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें