संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच की ओर से 1 नवंबर को महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत शाम पांच बजे श्यामा कुंज, पलवल में होगी। इसमें सामाजिक समस्याओं पर चर्चा कर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंच के प्रतिनिधिमंडल ने हथीन, होडल और हसनपुर का दौरा कर समाज के लोगों को आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में बलराम गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, दीपक तायल, आशीष मंगला, जितेंद्र गर्ग उर्फ अन्नू और स्वतंत्र गोयल शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने समाज के लोगों से सामाजिक सुधार के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बलराम गुप्ता ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। महापंचायत में सामाजिक बुराइयों पर विचार-विमर्श के साथ उन्हें दूर करने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों से 1 नवंबर को शाम पांच बजे श्यामा कुंज, पलवल पहुंचकर महापंचायत में भाग लेने की अपील की है।