फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। हसनपुर में चोरों ने मोबाइल की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा मिला और दीवार टूटी हुई थी। थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गांव डराना निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हसनपुर में पुराने बस स्टैंड से लिखी मोड़ के बीच पीपल के पेड़ के पास उसकी जय भोले कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। 23 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी मिली और सामान बिखरा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि उसने वारदात की सूचना डायल-112 पर दी थी। करीब दो साल पहले भी इसी दुकान में चोरी हुई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें