फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चले मोबाइल फोनों पर इंटरनेट, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने दूसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट बंद रखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अयोध्या मामले में राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले के बाद दूसरे दिन भी पलवल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रही। लोगों के मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी रही। हालांकि जिले में माहौल पूरी तरह से शांत रहा, लेकिन उसके बाद भी मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा बंद रही। वैसे लेंडलाइन फोनों पर इंटरनेट सेवा पूरी तरह से दुरुरूत रही।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले ही शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे जिले में मोबाइल फोनों पर चल रही इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। लोग जब सुबह सो कर उठे तो मोबाइल पर इंटरनेट सेवा बंद पाई। जब मोबाइल पर इंटरनेट सेवा को चालू करने का प्रयास किया तो एक मैसेज मिला कि इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से भारत सरकार के आदेेश पर बंद कर दी गई हैं आगे आने वाले आदेश तक सेवाएं बंद रहेंगी। उसके बाद लोगों ने घरों और कार्यालयों में लगे इंटरनेट चलते देख वाईफाई से मोबाइलों पर इंटरनेट चलाया। अयोध्या मामले में फैसला भी आ गया और जिले में माहौल भी पूरी तरह से शांत है, लेकिन रविवार की देर शाम तक मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। लोग बार-बार मोबाइल फोनों को देखते रहे कि इंटरनेट चालू हुआ या नहीं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें