फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विधायक ने छह रास्तों का किया शिलान्यास

Wed, 12 Jun 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से पलवल शहर के रास्तों के निर्माण करवाए जा रहे हैं। बुधवार को विधायक दीपक मंगला ने पलवल शहर में करीब 6 विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सभी मार्गों को बनाने पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि इन सभी मार्गों को नगर परिषद की ओर से बनाया जाएगा और यह सभी रास्ते बरसात के मौसम से पूर्व बनाकर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। इन सभी रास्तों के बनने से यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में सभी विकास कार्य तेज गति के साथ पूर्ण करवाए जा रहे हैं। इन मार्गों में लगभग 12 लाख 99 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 2 में सुरेंद्र के मकान से पूरन के मकान तक, लगभग 26 लाख 40 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 4 में शीला के मकान से बाबूराम के मकान तक, लगभग 18 लाख 73 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर-4 में ही डाॅ. गोला के मकान से जगदीश सेन के मकान तक, करीब 20 लाख 75 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर-4 में ही भोजी के मकान से लालाराम के मकान तक तथा लगभग 21 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर-4 में खजान के मकान से रेलवे ट्रैक तक और वार्ड नंबर-10 कुशलीपुर में 21 लाख 1 हजार रुपये की लागत से प्रताप के मकान से बाबूलाल के मकान तक मार्ग नगर परिषद की ओर से बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल, नगर परिषद पलवल के वाइस चेयरमैन मनोज बंधु, मुकेश सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, मेघश्याम शर्मा, वार्ड नंबर-2 के पार्षद तेजपाल तेवतिया, वार्ड नंबर-10 के पार्षद अनुज शर्मा, हरेंद्र तेवतिया, यशपाल कमरावली, प्रेम शंकर वकील, नगर परिषद पलवल के जेई जीतराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें