फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Mon, 27 May 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। होडल से डकोरा रोड पर नई अनाज मंडी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। होडल थाना पुलिस ने मृतक युवक के ताऊ की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी चालक की पहचान नहीं कर पाई है। सोमवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रायदासका निवासी गिर्राज ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 32 वर्षीय भतीजा अर्जुन उर्फ लाला खेतीबाड़ी का काम करता था। वह उसके भाई बलराम का इकलौता बेटा था। रविवार शाम अर्जुन स्कूटी सवार होकर किसी काम से होडल जा रहा था। डकोरा रोड पर नई अनाज मंडी के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने अर्जुन की स्कूटी में टक्कर मार दी और वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में उसे होडल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें